बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। होली पर्व के मद्देनजर रविवार को सरूरपुर गांव के गुफा मंदिर पर धार्मिक मेले का आयोजन हुआ। दिन निकलते ही गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गुफा वाले बाबा का पूजन करते हुए परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते वाहन चालक परेशान बने रहे। बागपत समेत यूपी के कई जनपदों के अलावा हरियाणा, दिल्ली के श्रद्धालुओं में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित गुफा वाले बाबा की काफी मान्यता है और हर त्योहार से पहले गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया जाता है। अब होली पर्व के मद्देनजर गुफा मंदिर पर धार्मिक मेले का आयोजन हुआ। दिन निकलते ही गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.