मिर्जापुर, जनवरी 21 -- विन्ध्याचल। गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर पुण्य की कामना की। मंगलवार को मंगला आरती के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मंगला आरती में शामिल होने के लिए मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार और झांकी पर लाइन में खड़े हो गए। दूर दराज से आए साधक दरबार में अनुष्ठान कराने में जुटे रहे। सुबह से ही गंगा घाट पर स्नान करने वाला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। गंगा स्नान कर श्रद्धालु हाथों में नारियल चुनरी, माला-फूल और प्रसाद आदि पूजन सामग्री लेकर पंक्ति में खड़े हो गए। मां के गर्भगृह में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर का कपाट दोपहर राजश्री आरती, शाम को संध्या आरती औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.