मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलश स्थापना के साथ सोमवार से नौ दिवसीय गुप्त नवरात्रि का महा पर्व शुरू हो गया। शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु आते रहे। इधर, कच्ची सराय स्थित मां बगलामुखी पीतांबरी सिद्ध पीठ मंदिर में गुप्त नवारात्रि पर कलश स्थापन के साथ पूजन शुरू हुई। मंदिर के महंत देवराज ने बताया कि सोमवार को प्रतिपदा काली पूजन एवं मां शैलपुत्री की पूजा की गई। उन्होंने बताया कि इस समय मां की आराधना करने से सभी तरह की विघ्न बाधा दूर होती है और सुख समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने बताया कि दिन में हवन पूजन किया गया। वहीं, रात्रि में भी हवन-पूजन किया गया। गुप्त नवरात्र में मां का आराधना गुप्त रूप से किया जाता है। इस कारण बाहर के श्रद्धालु एवं उपासक कम आते हैं। सभी अपनी-अपनी जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.