बागपत, मई 12 -- बड़ौत। बामनोली से मंगल विहार करते हुए उपाध्याय गुप्ती सागर महाराज रविवार को बड़ौत पहुंचे। उनके मंगल प्रवेश के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। गुप्ती सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। उपाध्याय गुप्ती सागर महाराज ने नगर के 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी बड़ौत में मंगल प्रवेश किया। उपाध्याय संघ की मंगल प्रवेश यात्रा बिजरोल रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई श्री अजितनाथ जैन मंदिर पहुंची। जहां पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा उपाध्याय श्री का पाद प्रक्षालन किया गया और आरती की गई। उपाध्याय के सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं ने अजितनाथ भगवान का अभिषेक किया और शांति धारा की गई। उसके पश्चात मंदिर में मंगल प्रवचन देते हुए उपाध्याय गुप्ती सागर जी महाराज ने कहा इस समय देश में वातावरण बिगड़ा हुआ है, तो आपको आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.