सासाराम, फरवरी 1 -- नौहट्टा। महाशिवरात्रि को लेकर गुप्ताधाम यात्रा रविवार से प्रारंभ हो गया। भगवान गुप्तेश्वर के दर्शन को रविवार को झारखंड से एक हजार से अधिक श्रद्धालु सोन नद के विभिन्न घाटों से पार किए। श्रद्धालुओं से जंगल गुलजार हो गये हैं। बताया कि रविवार को रोहतासगढ़ तीर्थमेला में शामिल होकर सोमवार को गुप्ताधाम पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन करेंगे। पंडुका घाट, मनोहर घाट, बांदू घाट पार होकर चुन्हट्टा, ककशवा, डबुआ, खुखमा घाट के रास्ते लोग गुप्ताधाम गये। थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार, रोहित कुमार व एसआई अनामिका कुमारी ने बतायी कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...