नई दिल्ली, मार्च 22 -- बेंगलुरु से लाखों रुपये मूल्य के एमडीएमए (मादक पदार्थ) की तस्करी करने के आरोप में 34 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान अनिला रवींद्रन के रूप में हुई है जो अंचालुमूदु की निवासी है। उसे शक्तिकुलंगरा पुलिस और कोल्लम शहर पुलिस जिला मादक-द्रव्य निरोधक विशेष कार्य बल ने शुक्रवार शाम हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि वह बेंगलुरु से कार में यात्रा कर रही थी और नींदकरा पुल के पास पुलिस ने उसके वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक ने वाहन नहीं रोका जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाद में कार को अंतत: रोका गया और तलाशी के दौरान 90 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि कार में पहले 50 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ और बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.