रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 19 -- डॉ. जैक्सन पब्लिक नेशनल स्कूल, गुप्तकाशी में शुक्रवार को हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यालय के 46 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा के लिए कुल 48 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 46 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय प्रशासन की ओर से मनीष डिमरी एवं मनोज बेंजवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...