संभल, मार्च 24 -- गुन्नौर। लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक पर्दाफाश करने पर पुलिस टीम को समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया गया। समाजसेवी भगवान सिंह यादव एवं श्योदान सिंह यादव के नेतृत्व में कई गणमान्य लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान सहित पूरी पुलिस टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस ने गांव बिजुआनगला निवासी श्योदान सिंह के साथ चंदौसी बैंक से जेवर लेकर लौटते समय हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा कर छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यहां भगवान सिंह यादव, उल्फत सिंह, शहजादे सिंह, मुकेश चंद्र एडवोकेट, सौदान सिंह एडवोकेट, तिलक सिंह, रोहताश, विपिन यादव, प्रमोद यादव, मेघ सिंह उर्फ बबलू, मनोज यादव सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.