संभल, दिसम्बर 31 -- नगर पंचायत बबराला और आस-पास के क्षेत्र में दर-दर भटक रहे बेसहारा पशुओं के लिए साल का अंतिम दिन राहत भरी सौगात लेकर आया है। गांव बाघऊ के निकट खेड़े वाले शिव मंदिर के पीछे लगभग नौ बीघा भूमि पर निर्मित आधुनिक कान्हा गौशाला का बुधवार को लोकार्पण किया जाएगा। इस गौशाला के शुरू होने से नगर के इंदिरा चौक, रेलवे स्टेशन और वार्ड 12 की गलियों में भटकने वाली गायों और नंदियों को स्थायी आश्रय मिल सकेगा। कस्बा बबराला में लगभग 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस कान्हा गौशाला में पशुओं की देखभाल के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां गायों और नंदियों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिससे उनकी देखरेख बेहतर ढंग से हो सके। पशुओं के चारे की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हरे चारे और भूसे के लिए दो अलग-अलग गोदाम भी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.