संभल, जून 25 -- क्षेत्र के गांव हुसैनपुर सैलाब में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी सोनू उर्फ ठाकुर दास पुत्र रुकुम सिंह सोमवार को अपनी ससुराल से लौटकर आया था। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में सोनू की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सोनू को ससुराल में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया। परिजनों का कहना है कि सोनू जब ससुराल से लौटा, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.