संभल, मई 9 -- क्षेत्र के गांव नूरपुर और कस्बे के हीरापुर मोहल्ला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दो मासूम बच्चों पर बंदरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। गांव नूरपुर निवासी राजेश कुमार का 4 वर्षीय बेटा लव कुमार घर में चारपाई पर सो रहा था, तभी अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। दूसरी घटना गुन्नौर हीरापुर मोहल्ले की है, जहां इमरान का 3 वर्षीय पुत्र उस्मान छत पर खेल रहा था, उसी दौरान एक बंदर ने उस पर झपट्टा मार दिया और काट लिया। परिजनों ने घबराकर दोनों बच्चों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ सीएचसी प्रभारी डॉ. राजकिशोर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। डॉ. राजकिशोर ने बताया कि "दोनों बच्चों को जरूरी प्राथमिक उपचार दिया गया है और अब उनकी स्थिति स्थिर है। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.