संभल, फरवरी 8 -- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को गुन्नौर में प्रस्तावित सिविल कोर्ट की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में संचालित सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय और चेंबर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। न्यायमूर्ति ने गुन्नौर तहसील की दूसरी मंजिल पर बने हाल का निरीक्षण किया। गुन्नौर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एडीजे कोर्ट के लिए अपने संसाधनों से निर्मित भवन भी उन्हें दिखाया। इसके अलावा उन्होंने गुन्नौर कोतवाली और धनारी थाने का निरीक्षण किया। बाद में नरौरा रोड स्थित गुन्नौर अब्दुलहई की प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया, जहां भविष्य में न्यायालय भवन बनाए जाने की योजना है। इससे पूर्व न्यायमूर्ति और जिला जज ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.