संभल, मई 16 -- गुन्नौर क्षेत्र के इसामपुर डांडा गांव की दो नाबालिग किशोरियां गुरुवार को गंगा किनारे बकरियां चराने गई थीं, जहां स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में नहाते समय एक बच्ची बहने लगी, जिसे बचाने के प्रयास में दोनों पानी के तेज बहाव में बह गईं। जिसमें से एक का शव मिला और पानी से बाहर निकाल लिया गया, दूसरी की तलाश जारी लेकिन दूसरी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गुन्नौर क्षेत्र के गांव इसामपुर निवासी अकिल उर्फ गौरी पुत्री श्योराज 14 वर्षीय, ईशानी पुत्री पदम सिंह 13 वर्षीय,दोनों लड़कियां एक साथ गंगा किनारे बकरियां चराने गई थीं। दोनों लड़कियां घर से कहकर निकली थीं कि वे रघुवीर दास मंडी पर भंडारा खाने जाएंगी, लेकिन वे गंगा घाट पर बकरियां चराने चली गईं। दोपहर में गर्मी के कारण वे गंगा में स्नान करने लगीं। नहाते समय एक का पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.