संभल, मार्च 25 -- गुन्नौर। पंजाब में किसानों और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक असली के नेतृत्व में गुन्नौर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। बीकेयू अराजनीतिक असली के जिला सचिव सतीश चंद्र और तहसील प्रभारी सूरज पाल ने बताया कि 19 मार्च को चंडीगढ़ में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसान संगठनों की बैठक के बाद, 14 किसान नेताओं को पंजाब में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया गया। खनौरी और शंभू बॉर्डर पर जबरन अवरोधक हटा दिए गए और किसानों को हिरासत में ले लिया गया। इसके विरोध में सोमवार को किसानों ने गुन्नौर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंक कर विरोध जताया। किसानों ने गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.