संभल, नवम्बर 14 -- गुन्नौर। क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सांड, कुत्ते और बंदर अब आमजन के लिए मुसीबत नहीं, जान के दुश्मन बन चुके हैं। हाईवे से लेकर शहर की गलियों और ग्रामीण सड़कों तक हर जगह इनका कब्जा है। न दिन का चैन है, न रात की नींद। लोग अब सड़क पर निकलने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हैं। बीते दिनों बबराला बाजार में सांड के हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोगों में भय का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद नगर पंचायत और प्रशासन की निष्क्रियता साफ दिखाई देती है। आज भी सड़कें सांडों और आवारा कुत्तों के झुंडों से भरी पड़ी हैं। गुन्नौर कस्बे की गलियों से लेकर बबराला-बदायूं हाईवे, बबराला-अनूपशहर रोड, राजपुरा मार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों पर सुबह-शाम आवारा पशु घूमते रहते हैं। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.