संभल, मार्च 26 -- नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को खूंखार कुत्तों के हमले में बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई गई। शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामकता से स्थानीय लोग दहशत में हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार को दिनभर अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने हमला किया, जिससे अंकित, अवधेश, रश्मि, फाइजा, रविराम, गुड़िया, रिजाल, प्रशांत, राइमा और दीपेंद्र घायल हो गए। सड़क किनारे बैठे कुत्ते राहगीरों और वाहन सवारों पर झपट रहे हैं, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने बताया कि अस्पताल में कुत्तों के काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.