संभल, अप्रैल 27 -- कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नायक तहसीलदार उदयवीर यादव एवं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने की। थाना समाधान दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित थीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस अवसर पर गंगा बैराज चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह, गुन्नौर चौकी इंचार्ज सुमित कुमार, बबराला चौकी इंचार्ज समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.