संभल, मार्च 5 -- गुन्नौर विकासखंड के कैल, गुन्नौर और मखदुमपुर गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह तालाब में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। गुन्नौर मखदुमपुर से गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर गड्ढे इतने बड़े और गहरे हो चुके हैं कि आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहनों और साइकिल सवारों के लिए यह रास्ता दुर्घटना का कारण बन चुका है। यह सड़क पहले से ही खराब थी, लेकिन अब हालात और भी बदतर हो गए हैं। सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने अपने खेतों से पानी निकालने के लिए कई जगह सड़क को काट दिया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.