संभल, फरवरी 15 -- क्षेत्र में बबराला-बदायूं हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिला बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शुजावली निवासी अमरपाल अपनी 27 वर्षीय पत्नी रूपवती को बाइक से धनारी थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुर्भानपुर स्थित ससुराल लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बबराला-बदायूं हाईवे पर एचपी ढाबा के सामने अचानक रूपवती का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। घटना के बाद अमरपाल और आसपास के लोगों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने लिखित रूप से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रभारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.