हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- भीमताल। धारी ब्लॉक में बुधवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में एडीएम विवेक राय की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 500 से अधिक ग्रामीणों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग के तहत 10 लोगों के बीपीएल कार्ड, चार लोगों के जॉब कार्ड और दो लोगों के एसईसीसी प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 19 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 27 लोगों को निशुल्क दवाईयां वितरित की। इस दौरान शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, ग्राम प्रधान रेनू आर्य, कमल बोरा, लक्ष्मी दत्त, रेखा देवी, महिपाल सिंह, महेश गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...