गुना, जनवरी 6 -- आगरा से मुंबई जा रही लश्कर एक्सप्रेस में देर रात गुना रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग महिला यात्री से लूट की वारदात हो गई। गुना स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ट्रेन धीमी होते ही एक बदमाश महिला के सिरहाने रखा बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। बैग में करीब साढ़े सात तोला सोना, आधा किलो से ज्यादा चांदी और 56 हजार रुपए नकद थे। जीआरपी ने जीरो पर मामला दर्ज कर डायरी गुना भेज दी है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आगरा निवासी बेबीताई अपने पति बाबूराव माली के साथ ट्रेन नंबर 12162 लश्कर एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सफर कर रही थीं। ट्रेन गुना स्टेशन पहुंचने से महज 10 मिनट पहले धीमी हुई, तभी घात लगाए बैठे एक अज्ञात बदमाश ने महिला के सिरहाने रखा पिंक कलर का हैंडबैग झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.