सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में मंगलवार को शब-ए-बारात पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों से लेकर घरों तक पूरी रात इबादत का सिलसिला जारी रहा। कब्रिस्तानों में पहुंच कर दुनिया से रुखसत हो चुके लोगों के मगफिरत की दुआ मांगी। मस्जिदों, कब्रिस्तानों को कुमकुमों से सजाया गया था। हाफिज कारी इस्लामुद्दीन ने बताया कि शब-ए-बारात की रात इबादत करने से गुनाहों से निजात मिलती है। इस दिन अपने मृतक पूर्वजों व रिश्तेदारों के लिए इसाले शवाब व मगफिरत के लिए दुआ मांगनी चाहिए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों को कुमकुमों से रोशन किया गया था जहां लोग मंगलवार शाम को सूरज डूबने के बाद से ही इबादत के लिए जुट गए। भोर में फजिर की नमाज तक इबादत करते रहे। अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी व तरक्की के लिए दुआ मांगी। लोगों ने अपने अजीज ...