अलीगढ़, फरवरी 6 -- फोटो, - सुबह आसमान पर छाए रहे बादल, फिर निकली धूप - दिनभर चली सर्द हवा, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री गिरा अलीगढ़। मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार है। गुरुवार की सुबह आसमान पर बादल छा गए। हवा भी सर्द थी। सूरज की किरणें बिखरते ही बादल तो छंटने लगे पर, सर्द हवाओं का घेरा रात तक बना रहा। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं। आसमान पर सुबह बादल घिर आने से बारिश के आसार बन रहे थे। आठ बजे धूप निकली तो बादल छंटने लगे। 10 बजे तक धूप खिलखिला रही थी। पर, सर्द हवाओं ने इस गुनगुनी धूप का खुले में आनंद नहीं लेने दिया। पार्कों में टहल रहे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सरकारी व निजी संस्थानों के दफ्तरों में हीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.