नैनीताल, जनवरी 4 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी नैनीताल में नए साल में वीकेंड पर पर्यटकों की आमद जारी है। रविवार को नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ दिखाई दी। पर्यटन कारोबारी भी खुश नजर आए। नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने शहर के स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटेनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी व सरिताताल का दीदार किया। पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही इन पर्यटक स्थलों में बनी रही। मालरोड में भी चहल कदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। शहर के साथ-साथ पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, कैंची धाम व भवाली में भी सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि हो रही है। पर्यटकों ने चिड़िया घर, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, केव ...