बदायूं, दिसम्बर 28 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित यज्ञ मंदिर में गल्ला व्यापारी मनोज जैन व अन्य व्यापारियों की ओर से कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा आर्य संस्कारशाला में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। मनोज कुमार जैन ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों व असहायों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...