बदायूं, मई 27 -- गांव गुधनी में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। वैदिक विदुषी तृप्ति शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया और बताया सामवेद में भगवान सब मनुष्यों को सुखी रहने का सुंदर उपदेश करते हुए कहते हैं कि सभी मनुष्यों को सावधान होकर के काम करना चाहिए। उन्होंने बताया आगामी एक से नौ जून तक आर्य समाज गुधनी का जनपद स्तरीय यज्ञ महोत्सव 2025 मनाया जाएगा। इस मौके पर अंजलि रानी, तानिया रानी, मोना रानी, संतोष कुमारी, रेखा देवी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...