बदायूं, अगस्त 27 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में आर्य समाज की ओर में प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर वेद कथा सप्ताह का आयोजन 27 अगस्त से दो सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से 10 बजे तक होगी। वेद कथाकार वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप करेंगे। भजन उपदेशक पंडित प्रश्रय आर्य जय भजन प्रस्तुत करेंगे। आचार्य तृप्ति शास्त्री का विशेष उद्बोधन रहेगा। यह जानकारी आर्य समाज के मंत्री मास्टर अगरपाल सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...