चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- सोनुवा।पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी के तलसदा के पास गुरुवार शाम को राम बलराम नामक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस गुरुवार शाम को चक्रधरपुर से सोनुवा होकर गुदड़ी जा रही थी। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से तीन महिला यात्रियों की हालत गंभीर है। जो इलाज कराने शुक्रवार दोपहर को सोनुवा के सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे में धुत्त था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बस का इंश्योरेंस और पोल्यूशन मार्च के महीने से ही फेल था। इसके बावजूद बस को खुलेआम सड़कों पर यात्रियों को भर कर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोनुवा-गुदड़ी मुख्य सड़क पर गुंडीदीरी और कोटगड़ा के बीच बस तेज रफ्तार में थी। इसी बीच चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। जिससे तलसदा के पास बस सड़क किन...