रामपुर, अप्रैल 26 -- यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शहर को पछाड़कर कस्बा और ग्रामीण अंचलों के मेधावियों ने अपनी धाक जमाई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में अधिकांश मेधावी बच्चे ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। जिन्होंने बेहतर अंक पाकर न सिर्फ अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि यह साबित कर दिखाया मेधा की पहचान गांव या शहर से नहीं की जा सकती है। मेधा आखिरकार मेधा होती है। हाईस्कूल की टाप टेन सूची में इस बार ग्रामीण अंचलों के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। जबकि शहर के बच्चे पिछड़ गए। इस सूची में शहर के दो विद्यालय ही हैं। श्री हरि इंटर कालेज घाटमपुर की छात्रा कशिश गुप्ता ने सातवीं रैंक प्राप्त की। दूसरा नाम इसमें रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा उनसा बी का है। जिनकी 10वीं रैंक आई है। यह दोनों छात्राएं शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.