बागपत, जून 24 -- दिगम्बर जैन कॉलेज के संस्कृत विभाग में मंगलवार को संस्कृत काव्यशास्त्र में गुणालंकार भेद निरूपण पर व्याख्यान आयोजित हुआ। व्याख्यान में आरजीपीजी कॉलेज मेरठ के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. पूनम लखनपाल मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उन्होंने संस्कृत काव्यशास्त्र में गुणालंकार भेद निरूपण विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान दिया गया। डॉ पूनम लखनपाल ने कहा कि संस्कृत काव्य शास्त्र विश्व का प्राचीनतम काव्यशास्त्र है। काव्यशास्त्र की सूक्ष्मताओं यथा काव्य, रस, गुण अलंकार आदि के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने विषयों के गहन अध्ययन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की आयोजिका एवं संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ रुचि गुप्ता ने इस अवसर पर संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता, डॉ पूजा जैन, पायल, विधि, मनी...