अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- धौलादेवी ब्लॉक के गुणादित्य (स्वाड़ी) ग्राम सभा के ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए निर्विरोध प्रधान बनाने का निर्णय लिया है। जीवन पालीवाल को ग्राम प्रधान और दुर्गा पालीवाल को उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। स्थानीय विधायक मोहन सिंह महरा की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में यह निर्णय लिया। ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई बैठक में बिना किसी विरोध के जीवन पालीवाल के नाम का प्रस्ताव सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा पालीवाल ने रखा, जिसे सभी ग्रामीणों ने समर्थन प्रदान किया। इसके बाद उपप्रधान पद के लिए दुर्गा पालीवाल के नाम का अनुमोदन भी सर्वसम्मति से किया गया। संचालन पूर्व प्रधान इंद्रदेव पालीवाल ने किया। विधायक मोहन सिंह महरा ने सभी का आभार जताया। यहां सुनीता पालीवाल, माधवी देवी, गोविंद बल्लभ पालीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.