रांची, जुलाई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। शर्मा ग्लोबल बायोटेक लेबोरेटरी की ओर से गुणसूत्र और डीएनए पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन बेंगलुरु से आए वैज्ञानिकों व शर्मा ग्लोबल बायोटेक लेबोरेटरी में पदस्थापित वैज्ञानिकों ने किया। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले सैंपल- पौधे, जंतु और जीवाणु थे, जिनसे बड़े ही सूक्ष्म तरीके से विद्यार्थियों को गुणसूत्र और डीएनए को निकलवाया गया और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तरह के लैब टेस्ट का उपयोग फॉरेंसिक साइंस, दवा व इलाज के क्षेत्र, नए पौधों और जंतु के क्षेत्र, बायोइनफॉर्मेटिक्स आदि में होता है। समापन सत्र में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के पूर्व कुलपति व रांची विवि के डीन साइंस रहे डॉ...