लखनऊ, दिसम्बर 15 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम के गौरव अग्रवाल के निर्देश पर सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में ट्रेनों और प्लेटफार्म पर मानकों के अनुसार खाद्य और पेय पदार्थ की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन नंबर 20103 (दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस) के पैंट्रीकार में पानी के बोतल के 13 और 15707 (अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस) में गुणवत्ताविहीन मिले 14 कार्टनों को सीज कर दिया गया। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 14 यात्रियों से 18,580 रुपये जुर्माना वसूला गया। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान बिना टिकट 05 यात्रियों से 1,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.