पलामू, सितम्बर 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को पलामू समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए गुणवत्ता के साथ योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यों में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, भवन प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, एनआरईपी, सिचाई अंचल, लघु सिचाई प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा जिला परिषद अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण व विकासात्मक कार्यों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। धीमी प्रगति वाले कार्यों पर गंभीर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं गुणवत्ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.