गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम रामगढ़ ताल रिंग रोड के द्वितीय फेज के सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में ताल रिंग रोड का काम पूरा करें। किसी भी स्थान पर संकुचन (कंजेशन) नहीं दिखना चाहिए। कहीं भी दिक्कत या अवरोध है तो उसे समय रहते दूर करा दिया जाए। सड़क पर पानी न जमा न होने पाए, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री शनिवार को मोहद्दीपुर स्मार्टव्हील शोरूम से सहारा इस्टेट तक रामगढ़ताल के किनारे 28.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 4.20 किलोमीटर लंबे ताल रिंग रोड का निरीक्षण कर रहे थे। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुति दी। सीएम ने लेआउट, ड्राइंग मैप और वीडियो का अवलोकन कर सड़क के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.