देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। जब तक समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं पहुंचती, तब तक समग्र विकास अधूरा है। सोमवार को राजभवन में 'वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्चप्रोजेक्ट के तहत मुक्त विश्वविद्यालय के शोध के प्रस्तुतिकरण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि मानवता विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी तत्व है। मालूम हो कि विश्वविद्यालय 'उत्तराखण्ड में दिव्यांग, शोषित और वंचितों के लिए शिक्षा जागरूकताविषय पर शोध कर रहा है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे शोध कार्य केवल शैक्षणिक नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कुलपति को निर्देश दिए कि इस शोध को और अधिक व्यापक, गहन और व्यावहारिक बनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.