कौशाम्बी, मई 9 -- बीआरसी कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने अभिभावकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चों का प्रतिदिन स्कूल आना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के शैक्षिक विकास, विद्यालय विकास सहित शासन स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक अभिभावकों को जानकारी प्रदान किया। कहा कि बच्चों के सभी अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूता, मोजा, बैग, स्वेटर व स्टेशनरी की धनराशि डीबीटीके माध्यम से प्रेषित की जाती है। विद्यालय में टीएलएम के माध्यम से नवाचार शिक्षण व्यवस्था से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। मध्यान्न भोजन की व्यवस्था में प्रतिदिन लजीज व्यंजन शासन के निर्देशानुसार बच्चों की परोसा जा...