कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टॉर्च रिले रेस के साथ हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि डीवीसी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, चंद्रपुरा के निदेशक विनोद राय ने विद्यालय के निदेशक अजय अग्रवाल, प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने किया। प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने स्वागत भाषण में विद्यालय की टैगलाइन "अंकुरित बीज से स्वस्थ पौध तक" का उल्लेख करते हुए कहा कि अभिभावक अपने कोमल बच्चों को विद्यालय को सौंपते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में "पिक पैक एंड रन", "देखो मछलियां कहीं उड़ ना जाएँ", "हैप्पी हेड बैलेंस रेस", "बैक एंड फोर्थ रेस" तथा "रन विथ योर पार्टनर" जैसी मनोरंजक स्प...