लातेहार, नवम्बर 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गुणवत्तापूर्ण सड़क आदि का निर्माण कार्य कराने के लिए स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह सख्त हो गए हैं। विधायक ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए खुद ग्रामीणों को इसकी जिम्मेवारी दी है। कार्य मे कोताही पर उन्हें भी इससे अवगत कराने के लिए कहा गया है। बता दे कि पिछले दिन बाजार मे पीसीसी सड़क निर्माण के शिलान्यास के दौरान विधायक ने स्पष्ट शब्दों में ठीकेदार और अधिकारी को कहा है कि सड़क का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना होगा। ग्रामीण सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर खुद नजर रखेंगे। वहीं लात और हेहेगड़ा में भी विधायक रामचन्द्र सिंह ने सड़क का निर्माण ठीक ढंग से कराने के लिए ठीकेदार और अधिकारियों को कहा है। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ताकि सरकार के सड़क निर्माण के...