चाईबासा, जनवरी 17 -- मझगांव। झारखंड में गुणवत्तापूर्ण और सशक्त शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से संवाद को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल के तहत विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, ताकि अभिभावकों की भागीदारी बढ़े और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर सार्थक चर्चा हो सके। इस कड़ी में मझगांव प्रखंड़ मध्य विद्यालय कुदाहातु में एसएमसी अध्यक्ष धनुराज तिरिया व ग्रामीण मुंड़ा कृष्ण तिरिया के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया है। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा भविष्य की शैक्षणिक योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, इसका उद्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.