अंबेडकर नगर, दिसम्बर 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर के आडिटोरियम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के तनाव प्रबन्धन, मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन विषयों पर जनपद के शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिए जनपद के समस्त प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं, सहायक अध्यापकों की एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता किया गया। जिसमें जिले भर के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक-एक कर शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों से आगामी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में गुणवत्ता पूर्ण परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से उठाये जाने वाले कदमों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न विद्य...