अररिया, दिसम्बर 1 -- अररिया। मंगलवार को 33केवी गुणवंती फीडर में टर्मिनेशन किट बदलने और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण गुणवंती विद्युत शक्ति उपकेंद्र से सभी 11 केवी फीडर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक यानी 4 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र भरगामा एवं खजुरी की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से 10 बजे तक (2 घंटे) प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...