मुख्य संवाददाता, मार्च 2 -- Flights from Gorakhpur: हवाई जहाज से दिल्ली तक सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां से दिल्ली आना-जाना आसान हो गया है। शनिवार से स्पाइस जेट की 90 सीटर नई फ्लाइट सेवा दिल्ली के लिए शुरू हो गई। इसके साथ ही गोरखपुर से दिल्ली की उड़ानों की संख्या 6 पहुंच गई। वहीं, कुल विमानों की संख्या 12 हो गई है। शनिवार को दिल्ली से यह फ्लाइट 90 यात्रियों को लेकर शाम 4:30 बजे गोरखपुर पहुंची और शाम 4:50 बजे 79 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंडिगो की दो, स्पाइस, अकासा और एलायंस एयर की एक-एक फ्लाइट सेवा में है। इसके साथ ही मुम्बई की दो, हैदराबाद की एक, कोलकाता की एक और बेंगलुरु की एक उड़ान है। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर से बरसने लगे थे 200-200 रुपए के नोट, दौड़ पड़े थे लोग; अब सामने आया सचसात साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.