नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 प्लॉटों की ई-नीलामी के पंजीकरण 27 अक्तूबर से शुरू होंगे। इसमें विभिन्न स्थानों पर कई श्रेणियों के प्लॉट खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक प्लॉट को खरीदार ई-नीलामी के जरिए बोली लगाकर खरीद सकेंगे। इसमें रोहिणी और राजेंद्र नगर में 17 आवासीय प्लॉट हैं। इसके अतिरिक्त रोहिणी में 11 संस्थागत प्लॉट (धार्मिक उपयोग सहित), पीतमपुरा में 18 व्यावसायिक प्लॉट हैं। कीर्ति नगर, मंगोलपुरी और ओखला में 44 औद्योगिक प्लॉट, यमुना विहार में एक सीएनजी स्टेशन प्लॉट और द्वारका जैसे क्षेत्रों में दो समूह आवासीय प्लॉट शामिल हैं। इन तिथियों तक होंगे पंजीकरण: डीडीए अधिकारियों ने बताया कि सभी प्लॉट दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर मौजूद हैं। प्लॉटों को खरीदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.