हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 18 -- Jobs In Bihar: बिहार में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। राजस्व कर्मचारियों के 3559 रिक्त पदों पर बहाली के लिए कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। सोमवार को विधान परिषद में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी विभागीय बजट पर सरकार की ओर से उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा अंतर्गत मूल कोटि के पद-राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में स्वीकृत बल 1603 के विरुद्ध वर्तमान में कार्यरत बल 906 हैं। इस वित्तीय वर्ष में कुल 168 अभ्यर्थियों को राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.