रांची, जुलाई 10 -- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। झारखंड में 3181 पदों पर एएनएम (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की बहाली होगी। इनमें 3020 नियमित पदों पर और 161 बैकलॉग के पदों पर नियुक्ति होगी। जेएसएससी जल्द ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित करेगा। एएनएम के लिए ओएमआर शीट और कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा एक चरण में मुख्य परीक्षा के रूप में होगी। इसमें प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। हर सवाल एक-एक अंक का होगा। सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एक घंटे की परीक्षा में 50 प्रश्न होंगे। प्रश्न हिन्दी-अंग्रेजी में होंगे। अभ्यर्थी को झारखंड नर्सिंग काउंसिल से निबंधित होना अनिवार्य है। नियुक्ति वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे-2400, सातव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.