नई दिल्ली, फरवरी 4 -- केंद्रीय बजट में इस बार यूपी को रिकॉर्ड 20,012 करोड़ रुपये का आवंटन रेलवे परियोजनाओं के लिए हुआ है। इसका लाभ देवीपाटन मंडल को भी मिलेगा। रेलवे ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए 15.35 किमी. लंबे कटरा-टिकरी खंड को दोहरीकरण को मंजूरी दी है। इस पर 151.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मनकापुर-टिकरी और कटरा-अयोध्या खंड के दोहरीकरण को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। इस तरह से देखा जाए तो मनकापुर से अयोध्या तक दोहरीलाइन को मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय उदय बोरवणकर ने दी है। यही नहीं रेलवे ने लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर रेल रूट गाड़ियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बुढ़वल से गोंडा कचहरी के बीच चौथी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। 55.75 किमीमीटर की दूरी वाली इस परियोजना के लिए 796.3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.