संवाददाता, जनवरी 26 -- यूपी के गोरखपुर शहर में खजांची फ्लाईओवर और नकहा ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गए हैं। ये दोनों काम अब जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। ये सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन यानी 27 जनवरी दिन मंगलवार को इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके बाद फ्लाईओवर और ओवरब्रिज दोनों पर सामान्य यातायात शुरू हो जाएगा। सेतु निगम ने रविवार शाम तक नकहा ओवरब्रिज को चमकाने का कार्य किया। इसमें सड़क पर डामर और गिट्टी की परत चढ़ाने और चमकाने का काम किया गया। जंगल नकहा रेलवे स्टेशन के पास के बैरियर गिरते ही वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी और उसे उठते ही लोग जाम में फंस जाते थे। अब लोग फ्लाईओवर पर फर्राटा भर रहे हैं। 117.01 करोड़ रुपये की लागत से 1092 मीटर लंबे ओवरब्रिज में महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के वाहनों को भी आ...