पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर। सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट अपने जागरूकता अभियान के क्रम में बचपन को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षित स्पर्श ( गुड टच) और असुरक्षित स्पर्श (बैड टच ) को लेकर ग्रीन वैली स्कूल में बच्चों को सजग किया। संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों को सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है। शिक्षाविद रामाकांत पांडेय ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान सभी स्कूलों में होना चाहिए। डॉ अमितू सिंह ने कहा कि बचपन से ही बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी देना बहुत जरूरी है। अधिवक्ता वंदना, ग्रीन वैली स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप नारायण, प्राचार्या सोनी पंडित, खुशबू शर्मा, सत्यजीत पासवान, सुनील ठाकुर, संजीव कुमार आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.