जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- जमशेदपुर। गुड्डू पांडे के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी टेका चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। इस संबंध में जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।एसएसपी ने बताया कि टेका चौधरी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। वह क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित करता रहा है।दो दिन पहले आरोपी ने गुड्डू पांडे के घर के बाहर आकर गोलीबारी की थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने फायरिंग की घटना को स्वीकार किया है। उसके पास से बरामद पिस्तौल को जब्त कर फोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.